{"_id":"6379098e800dfa32aa4bfc49","slug":"firefighters-saved-property-worth-crores-chamba-news-sml4283189169","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण अग्निकांड ने दिए नरेश महाजन को ताउम्र न भूलने वाले जख्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण अग्निकांड ने दिए नरेश महाजन को ताउम्र न भूलने वाले जख्म
विज्ञापन
चंबा। उपतहसील साहो के बाजार में भीषण अग्निकांड से प्रभावित नरेश महाजन को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। भीषण अग्निकांड में दुकानों समेत सामन भी जलकर राख हो चुका है। वहीं मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। अब उन्हें भविष्य की चिंता सता रही है। वहीं भीषण अग्निकांड के दौरान बचाव कार्य में जुटे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहो समेत साहो बाजार को आग की भेंट चढ़ने से बचा लिया। यदि समय पर अग्निशमन के कर्मी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने के लिए जुटे नहीं होते तो बड़ी त्रास्दी हो सकती थी।
अग्निकांड की सूचना मिलते ही मुख्यालय से अग्निशमन की गाड़ी चालक जोगिंद्र सिंह, प्रशासमक महबूब खान, युगल किशोर, गृह रक्षक सोनू जरयाल की अगुवाई में मौके के लिए टीम रवाना हुई। घटनास्थल पर आग के बढ़ते दायरे को देखकर तुरंत अग्निशमन की दो अन्य गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया गया। चालक नरेश सिंह, प्रशासमक ओम प्रकाश और चालक लोकेंद्र सिंह की अगुवाई में अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
कर्मचारियों ने सीएचसी साहो के पुराने भवन जहां पर वर्तमान समय में एक्सरे रूम, आपातकालीन ओपीडी कक्ष, दंत चिकित्सक कक्ष, लैब, प्रसव कक्ष समेत पूरे बाजार की दुकानों और मकानों को आग की भेंट चढ़ने से बचा लिया।
विज्ञापन
उपमंडल अधिकारी अरुण शर्मा ने बताया कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने पांच करोड़ की संपत्ति को आग की भेंट चढ़ने से बचाया है।