{"_id":"5fdb5b1d8ebc3e3eb808ba19","slug":"fire-inccident-bhatiyat-ghatta-village-chamba-chamba-news-sml3547839130","type":"story","status":"publish","title_hn":"घट्टा गांव में अग्निकांड, जिंदा जल गए चार मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घट्टा गांव में अग्निकांड, जिंदा जल गए चार मवेशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहुंता (चंबा)। भटियात क्षेत्र की ग्राम पंचायत खनोड़ा के गांव घट्टा में दो गोशालाओं में आग लगने से चार मवेशियों की जलने से मौत हो गई। जबकि चार ही पशुओं को बचाने में ग्रामीण सफल हो पाए। यह हादसा बुधवार देर रात को पेश आया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
जानकारी के अनुसार गांव घट्टा में दोनों गोशालाएं शीला देवी और नेक चंद की थी। रात को अचानक यहां आग लग गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने गोशाला में बंधे चार मवेशियों को सुरक्षित निकाल लिया। जबकि शीला देवी के तीन और नेक चंद का एक मवेशी आग की चपेट में आने से जल गए।
प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन ने शीला देवी को बीस हजार और नेक चंद को दस हजार रुपये फौरी राहत प्रदान की। इसके साथ ही रिपोर्ट तैयार कर ली है। जल्द ही प्रशासन की ओर से उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा। भटियात विधायक बिक्रम सिंह जरयाल ने भी गांव का दौरा किया और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। गोशालाओं में लगी आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत खनोड़ा के प्रधान पवन कुुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस बारे सूचना मिली थी। कहा कि प्रशासन द्वारा सहायता प्रदान कर दी है। पंचायत द्वारा भी हर संभव मदद की जाएगी।