Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Three bears spotted together near Bakani; panic among villagers

Chamba News: बकाणी की आबादी के पास एक साथ दिखे तीन भालू, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 02 Nov 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 02 Nov 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Three bears spotted together near Bakani; panic among villagers
शाम ढलते ही घरों में दुबक रहे लोग, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
विज्ञापन

वन विभाग से गश्त बढ़ाने और भालुओं को आबादी से दूर रखने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ग्राम पंचायत बकाणी में रिहायशी बस्ती के आसपास एक साथ तीन भालू दिखाई देने से ग्रामीण सहमे हुए हैं। भालुओं की चहलकदमी से लोगों में भय बना हुआ है।
हालात यह हैं कि शाम ढलते ही ग्रामीण घरों से अकेले बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। अंधेरे में अचानक भालुओं से सामना होने की आशंका ने उनकी चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण सूरज कुमार, प्रकाश चंद, अजय कुमार, रवि कुमार, मान सिंह और सोभिया राम ने बताया कि रविवार शाम को बस्ती के नजदीक तीन भालू घूमते हुए दिखाई दिए। इसके बाद से क्षेत्र के लोगों में डर बना हुआ है। सुबह और शाम के समय जरूरी काम से भी अकेले बाहर निकलने में परेशानी हो रही है। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर परिवार विशेष रूप से चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और भालुओं की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भालुओं को आबादी से दूर रखने के लिए उचित कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों को भय के माहौल से राहत मिल सके।

वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार ने बताया कि जल्द ही विभागीय टीम को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा। ग्रामीणों को भालुओं के हमले से बचाव के उपायों के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed