फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Fire incident in Tikrethi of Chamba district, two shops burnt to ashes

Fire Incident: चंबा जिले के टिकरेठी में अग्निकांड, दो दुकानें जलकर राख

Thu, 18 Aug 2022 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2022 10:39 PM IST
सार

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
Fire incident in Tikrethi of Chamba district, two shops burnt to ashes
टिकरेठी गांव आग की भेंट चढ़ी दुकान - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की विकास खंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत धिमला के टिकरेठी में स्थानीय निवासी देशराज की दो दुकानें जलकर राख हो गईं। इन दुकानों में रखा किराना, जूते और स्टेशनरी सहित फ्रिज भी आग की भेंट चढ़ गया। यह घटना बुधवार देर रात की है। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आग की लपटों ने दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया था। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया।

विज्ञापन


हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अग्निकांड से करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं राजस्व विभाग की टीम ने घटनास्थल का दौरा कर लिया है। स्थानीय पंचायत प्रधान निशा देवी भी प्रभावित दुकानदार से मिलीं। उन्होंने प्रभावित को आश्वासन दिया है कि पंचायत की ओर से उन्हें हरसंभव सहायता की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed