फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Fire hydrants will protect wooden houses in Bharmour

Chamba News: भरमौर में लकड़ी के घरों की सुरक्षा करेंगे फायर हाईड्रेंट

Wed, 13 Mar 2024 07:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 13 Mar 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
Fire hydrants will protect wooden houses in Bharmour
भरमौर में लकड़ी के घरों की सुरक्षा करेंगे फायर हाईड्रेंट
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन ने स्वीकृत किया 23.14 करोड़ का प्रोजेक्ट, विधायक डॉ. जनकराज ने उठाई थी मांग
जनजातीय क्षेत्र में सड़क सुविधा न होने वाले गांवों को जोड़ा जाएगा फायर हाईड्रेंट प्रणाली से
भंडारण कर बारिश के पानी को भी किया जाएगा आग बुझाने में इस्तेमाल

रंजीत शर्मा
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में लकड़ी से बने घरों की आग से सुरक्षा अब फायर हाईड्रेंट करेंगे। इसके लिए आपदा प्रबंधन की ओर से 23.14 करोड़ का प्रोजेक्ट स्वीकृत किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत भरमौर में उन सभी गांवों को हाईड्रेंट प्रणाली से जोड़ा जाएगा, जो अभी सड़क से नहीं जुड़े हैं। जनजातीय क्षेत्र में घर देवदार की लकड़ी से बने हैं। यहां टीडी के तहत वन विभाग से इमारती लकड़ी लेकर लोग घरों का निर्माण करते हैं। ऐसे में अधिकतर घर देवदार की लकड़ी से बने होते हैं। लकड़ी से बने घर आग की चिंगारी की चपेट में आने से तेजी से आग पकड़ लेते हैं। यही कारण है कि जनजातीय क्षेत्र में आग की घटना होने पर बचाव कार्य करना मुश्किल हो जाता है। फायर विभाग की गाड़ी गांव तक नहीं पहुंच पाती। इसके चलते जो मकान आग की चपेट में आता है, वह चंद लम्हों में जलकर स्वाह हो जाता है। इसी समस्या का समाधान करने के लिए स्थानीय विधायक ने फायर हाईड्रेंट प्रणाली को ऐसे गांव में विकसित करने के लिए जल शक्ति विभाग और सरकार से मांग की थी। यह अब धरातल पर पूरी होती हुई दिखाई दे रही है।

जनजातीय क्षेत्र भरमौर के उन गांवों में अग्निकांड की घटना में अब ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं होगी। अग्निकांड की घटना होने पर हाइड्रेंट से पानी के पाइप जोड़कर तुरंत आग को बुझाने का कार्य किया जा सकेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत बारिश के पानी को भी भंडारित किया जाएगा। जल शक्ति विभाग को इस प्रोजेक्ट के लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। अब आगामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


--विधायक डॉक्टर जनकराज ने बताया कि उन्हें भरमौर के गांव तक हाईड्रेंट प्रणाली स्थापित करने के लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारियों समेत सरकार से मांग की थी। उनकी यह मांग पूरी हो चुकी है। अब भरमौर के लोगों को आगजनी की घटना होने पर तुरंत बचाव कार्य की सुविधा मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed