फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   fire

राख बाजार में आग लगने से तीन दुकानें और कार स्वाह

Fri, 25 Dec 2020 10:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
fire
राख में दुकान पर आग लगने के बाद उठती आग की लपटें व धुंऐ का गुब्बार। - फोटो : Chamba
मैहला(चंबा)। चंबा-भरमौर मार्ग पर राख बाजार में आग लगने से तीन दुकानें राख हो गईं। वहीं सड़क किनारे पार्क एक कार भी स्वाह हो गई। यह हादसा शुक्रवार दोपहर बाद हुआ। सूचना मिलने के बाद फायर स्टेशन चंबा से टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं आग की लपटों से सड़क किनारे खड़ी दूसरी गाड़ी को हटाने में ग्रामीण कामयाब हो गए। आग लगने से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी तरफ आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्ण चंद पुत्र जुर्म सिंह गांव चंढैल और संदीप कुमार पुत्र दितु गांव राख के दो किराना स्टोर व विरेंद्र कुमार पुत्र उतमो गांव चंढैल की डीजे व टैंट हाउस, कंप्यूटर, मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान आग लगने से जल गई। इसके अलावा लांबो देवी पत्नी लाल मुकंद गांव राख की कार पूरी तरह से जलकर स्वाह हो गई। किशोरी लाल पुत्र बेली राम गांव टिकरेठी की कार आंशिक तौर पर जली है। दुकान मालिक प्रेम लाल पुत्र हरू राम गांव राख का रहने वाला है। इस दौरान ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास तो किए लेकिन नियंत्रण पाना मुश्किल हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन चंबा दी। जहां से टीम मौके की ओर रवाना हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया। सूचना के बाद राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने नुकसान रिपोर्ट तैयार की। इसके अलावा दो दुकानदारों पूर्ण चंद और विरेंद्र कुमार को प्रशासन की ओर से पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत जारी की।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार संदीप कुमार ने बताया कि राख बाजार में तीन दुकानों सहित एक कार जलकर स्वाह हुई है। एक कार आंशिक तौर पर जली है। बताया कि दो दुकानदारों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर स्टेशन अधिकारी चंबा राजेंद्र चौधरी ने बताया कि आग से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।टीम ने मौके पर जाकर आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed