फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Fire broke out in Gaushala in Bhadram, cow and calf rescued

Chamba News: भद्रम में गोशाला में भड़की आग, गाय और बछड़ा सुरक्षित निकाले

Fri, 07 Apr 2023 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 07 Apr 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Gaushala in Bhadram, cow and calf rescued
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते भद्रम गांव में गोशाला में आग भड़क गई। गनीमत यह रही कि दमकल विभाग की टीम समय पर घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके चलते गोशाला में गाय और बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जबकि गोशाला के अंदर रखी इमारती लकड़ी जलकर राख हो गई। घटना में गोशाला के मालिक गुविंद्र कुमार को करीब 15,000 का नुकसान बताया जा रहा है। फिलहाल संबंधित पटवारी की तरफ से नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे गोशाला में आग भड़क गई। आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए और उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने का हरसंभव प्रयास किया। इसके बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को भी दे दी। सूचना मिलते ही विभागीय टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। टीम ने गोशाला में लगी आग को बुुझाया। लीडिंग फायरमैन चैन सिंह ने बताया कि भद्रम में गोशाला में आग लगी थी जिसे विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर बुझा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed