फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Fire broke out in a two-storey house in Malaga

Chamba News: मलोगा में दो मंजिला मकान में लगी आग

Fri, 07 Apr 2023 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a two-storey house in Malaga
विकास खंड सलूणी के मलोगा गांव में आग की चपेट में जला सामान।
चंबा। विकास खंड सलूणी की अथेड़ पंचायत के मलोगा गांव में दो मंजिला मकान में आग लगने से दो लाख का नुकसान हो गया। गनीमत यह रही कि आग सुबह के समय लगी। इसके चलते घर के अंदर रहने वाला परिवार सुरक्षित बच गया। ग्रामीणों ने मौके पर इकट्ठा होकर मकान में लगी आग को बुझाया। सड़क सुविधा न होने के कारण गांव तक दमकल विभाग की गाड़ी नहीं पहुंच पाई। इसके चलते ग्रामीणों ने अपने घरों से पानी की बाल्टियां भरकर आग की लपटों पर फेंककर बुझाया। प्रशासन की तरफ से प्रभावित परिवार को 10,000 रुपये की फौरी सहायता प्रदान की गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावित परिवार और मौके पर मौजूद अन्य लोगों के बयान कलमबद्ध किए। जर्म सिंह और उनका परिवार शुक्रवार सुबह 9:00 बजे अपने घर के अंदर आराम कर रहा था तो उसी दौरान उनके घर की ऊपरी मंजिल में आग की लपटें उठना शुरू हो गईं। लपटों को देखकर पूरा परिवार घर से बाहर निकल आया और अपनी मदद के लिए गांव के अन्य लोगों को भी बुला लिया। ग्रामीणों ने मकान की ऊपरी मंजिल में लगी आग को बुझाने के लिए अपने-अपने घरों से पानी से भरे बर्तनों से पानी लाना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक यह घटनाक्रम चलता रहा। ग्रामीणों की सूझबूझ से मकान की ऊपरी मंजिल में लगी आग को बुझा दिया गया। हालांकि निचली मंजिल पूरी तरह से सुरिक्षत बच गई। इस घटना में परिवार को करीब दो लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। राजस्व विभाग की तरफ से आए पटवारी ने नुकसान को लेकर अपनी पूरी रिपोर्ट तैयार कर ली है जिसे वह उपमंडल अधिकारी को सौंपेगा। इसके बाद प्रभावित परिवार को मुआवजा राशि जारी होगी। किहार थाना के प्रभारी बाबू राम शर्मा ने बताया कि मकान की ऊपरी मंजिल में आग लगी थी। इसमें किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed