{"_id":"6706b29a38e77f92670b73c6","slug":"fire-breaks-out-in-bhanjradu-forest-electrical-transformer-saved-from-burning-chamba-news-c-88-1-ssml1006-134764-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भंजराड़ू के जंगल में भड़की आग, जलने से बचा विद्युत ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भंजराड़ू के जंगल में भड़की आग, जलने से बचा विद्युत ट्रांसफार्मर
Wed, 09 Oct 2024 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 09 Oct 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
चंबा में भंजराड़ू के पास जंगल में लगी आग को बुझाने में जुटे अग्निशमन विभाग के कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुराह (चंबा)। भंजराड़ू बाजार के साथ लगते जंगल में बुधवार दोपहर के समय आग फैलने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग से उठने वाला धुआं चारों ओर फैल गया। स्थानीय लोग भी आग को देखने के लिए भागे। तेजी से यह आग बिजली बोर्ड के 250 केवी ट्रांसफार्मर की तरफ बढ़ने लगी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।
मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर तक पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग को ट्रांसफार्मर तक जाने से रोक लिया। इससे एक बड़ा हादसे होने से टल गया। ट्रांसफार्मर तक आग पहुंचने से भारी नुकसान हो सकता था। जंगल में फैली आग को रिहायशी बस्ती में जाने से रोकने के लिए काफी देर तक दमकल विभाग के कर्मचारी डटे रहे। तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद जंगल में फैली आग को शांत किया जा सका। यह आग कैसी लगी। इसका कोई पता नहीं लग पाया। फिलहाल, आग लगने से वन संपदा को ही नुकसान पहुंचा। यदि आग बाजार तक पहुंच जाती तो काफी नुकसान हो सकता था।
--