फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   FIR will be filed if water from houses and shops is poured into drains

Chamba News: घरों और दुकानों का पानी निकासी नालियों में डाला तो होगी एफआईआर

Wed, 03 Apr 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 03 Apr 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
FIR will be filed if water from houses and shops is poured into drains
चंबा के तेलका में घर के पानी की निकासी पाईप को उखाड़ता व्य​क्ति।संवाद
घरों और दुकानों का पानी निकासी नालियों में डाला तो होगी एफआईआर
विज्ञापन

शिकायतें मिलने के बाद विभाग ने तेलका के 22 लोगों को लोक निर्माण विभाग ने थमाए नोटिस
लोगों ने भी शुरू किया पानी की निकासी के लिए डाले पाइप हटाने का काम

संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। उप तहसील तेलका के मुख्य बाजार में सड़क की निकासी नालियों में घरों और दुकानों का पानी फेंका तो लोक निर्माण विभाग पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाएगा। लोक निर्माण विभाग के पास पहुंची शिकायतों के आधार पर विभाग की ओर से क्षेत्र के 22 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में साफ किया है कि यदि लोग पानी की निकासी के लिए डाले पाइप खुद नहीं हटा लेते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस में मामले दर्ज करवा दिए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के मिलने वाले नोटिस के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। कई लोग अपने स्तर पर ही अब पानी की निकासी के लिए डाले पाइप निकालने में जुट गए हैं।

उप तहसील तेलका के मुख्य बाजार सड़क की ड्रेनेज में फैली गंदगी से स्थानीय दुकानदारों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से यह समस्या पैदा हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली में रुके गंदे पानी में मक्खी-मच्छर पनपने से कई बीमारियां फैल सकती हैं। इसकी शिकायतें लोक निर्माण विभाग के पास पहुंची हैं। इन्हीं शिकायतों के मद्देनजर पीडब्ल्यूडी ने कर्मचारी को मौके पर भेजा। शिकायतें सही पाई गईं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर लोक निर्माण विभाग ने क्षेत्र के 22 ग्रामीणों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस मिलने के बाद कुछ लोगों ने सड़क की तरफ लगाए पाइप हटाने शुरू कर दिए हैं। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कुमुद उपाध्याय ने कहा विभाग ने टीम भेज कर ड्रेनेज में पानी लगाने वाले 22 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी कर दिए हैं। कहा कि अगर इसके बाद भी यह लोग अपने गंदे पानी की पाइप नहीं हटाते हैं तो ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवा कर इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed