{"_id":"669d32b17c436f0ad209dac1","slug":"fir-registered-against-kolka-panchayat-head-for-assault-chamba-news-c-88-1-ssml1004-129471-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मारपीट करने पर कोलका पंचायत प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मारपीट करने पर कोलका पंचायत प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Sun, 21 Jul 2024 09:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 21 Jul 2024 09:39 PM IST
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड मैहला की कोलका पंचायत के प्रधान के खिलाफ जटकरी पंचायत के उपप्रधान के भाई के साथ मारपीट मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। मारपीट में उपप्रधान के भाई को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि आरोप प्रधान ने पीड़ित की हॉकी और डंडे से पिटाई की थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
चंबा मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में कोलका पंचायत प्रधान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126, 115, 351, 352 के तहत मामला दर्ज कर लिया हे। साथ ही आगामी जांच शुरू कर दी है। प्रधान पर हॉकी और डंडे से उपप्रधान के भाई की पिटाई करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले प्रधान और उपप्रधान के बच्चों के बीच कुछ हाथापाई हुई थी। इसी के चलते अब प्रधान और उप प्रधान के भाई के बीच मारपीट हो गई। बहरहाल, मारपीट में बुरी तरह से घायल उप प्रधान के भाई को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां तैनात चिकित्सकों ने घायल को जरूरी उपचार दिया। इसके बाद वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ परामर्श कर घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कहा कि मामले की जांच कर रही है।
--