फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Fine of Rs 3 lakh imposed for drunk driving

Chamba News: नशे में वाहन चलाने पर वसूला तीन लाख रुपये जुर्माना

Wed, 21 Feb 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 21 Feb 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 3 lakh imposed for drunk driving
चंबा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुभाष चंद्र भसीन की अदालत में शराब पीकर गाड़ी चलाने के 25 चालान पेश हुए। इनसे चालान के तहत तीन लाख 2 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

गौर रहे कि यातायात नियमों का पालन न करने वालों पर पुलिस और न्यायालय की ओर से समय-समय पर नकेल कसी जाती है। यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए सरकार की ओर से चालान की राशि को भी बढ़ाया गया। चालान होने की सूरत में वाहन चालक कई मौके पर चालान भुगत लेते हैं तो कई न्यायालय में ही चालान भरते हैं। इसी क्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुभाष चंद्र भसीन चंबा की अदालत में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के 25 चालान प्रस्तुत किए गए। चालान के रूप में इन बिगड़ैल वाहन चालकों से तीन लाख 2 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। न्यायाधीश ने बिगड़ैल चालकों को सख्त हिदायत देते हुए अब पुन: पकड़े जाने पर नियमानुसार कार्रवाई के तहत लाइसेंस रद्द करने समेत नियमानुसार कार्रवाई करने के बारे में भी चेताया।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed