फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   fine

वन विभाग की भूमि में मलबा फेंक रहे ठेकेदार को 23 हजार जुर्माना

Fri, 10 Jul 2020 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
fine
चंबा। चंबा-खज्जियार मार्ग को चौड़ा करने वाले ठेकेदार नियमों को ताक पर वन विभाग की भूमि पर मलबा फेंक रहे हैं। इसको लेकर शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर ठेकेदार पर शिकंजा कसा। इस दौरान वन विभाग की टीम ने ठेकेदार को 23 हजार 300 रुपये जुर्माना ठोका। इसके अलावा वन विभाग की भूमि पर सड़क का मलबा फेंक रहे दो टिपर भी जब्त किए। साथ ही ठेकेदार को आदेश दिए कि वह डंपिंग साइट पर ही मलबा फेंके। इसके अलावा डंपिंग साइट में भी मक फेंकने से पहले क्रेट वर्क को पूरा करे ताकि मलबा वन भूमि में न जाए। यह निर्देश वन विभाग ने ठेकेदार को पहले भी दिए थे लेकिन ठेकेदार वन विभाग के निर्देशों की अवहेलना करके मनमर्जी से मलबा वन भूमि में फेंक रहा था। इसको लेकर संबंधित वन रक्षक ने अपने उच्चाधिकारी को रिपोर्ट दी। शुक्रवार को बीओ की अगुवाई में टीम ने मौके पर जाकर मनमानी कर रहे ठेकेदार पर शिकंजा कसा।
विज्ञापन

चंबा-खज्जियार मार्ग को चौड़ा करने के लिए मौजूदा समय में कार्य चला हुआ है। इस दौरान सड़क कटिंग से सैकड़ों टन मलबा भी निकल रहा है। जिसे फेंकने के लिए वन विभाग ने ठेकेदार को डंपिंग साइट दे रखी है। अब विभाग ने ठेकेदार को अंतिम चेतावनी देते हुए मलबा डंपिंग साइट पर फेंकने को कहा है। चंबा-खज्जियार मार्ग पर वन विभाग की टीम में शामिल वन खंड अधिकारी अब्दुल हमीद, वन रक्षक धर्म चंद, रोहित, जर्म सिंह, रत्नी धवन व वन कर्मी सिंधु राम मौजूद रहे। जिन्होंने अवैध डंपिंग कार्य में जुटे टिपरों को जब्त करने की कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन

वनमंडलाधिकारी निशांत मंढोत्रा ने बताया कि उपरोक्त मार्ग पर वन विभाग की टीम ने वन विभाग की भूमि पर मलबा फेंक रहे दो टिपरों को जब्त किया है। इसके अलावा संबंधित ठेकेदार को 23 हजार 300 रुपये जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed