फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Filled colors in the lives of women and children

Chamba News: महिलाओं और बच्चों के जीवन में भर दिए रंग

Mon, 08 Dec 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 08 Dec 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Filled colors in the lives of women and children
सरिता की ओर से बनाई रंगोली:
चंबा। भलेई की सरिता ने अपनी रचनात्मक यात्रा रंगोली कला से शुरू की थी, जो कभी उनका शौक था। आज वही धीरे-धीरे उनका जुनून और पहचान बन गई। सरिता ने न सिर्फ रंगोली को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया बल्कि इस कला को बच्चों और महिलाओं तक पहुंचाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए।
विज्ञापन

सरिता से प्रशिक्षण लेने वाले बच्चों ने स्कूल स्तरीय रंगोली प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कई बच्चे स्थानीय आयोजनों में भी अपनी कला का प्रभाव छोड़ रहे हैं। सरिता का मानना है कि कला बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ाती है।
विज्ञापन

रंगोली की कला को अपनाकर सरिता ने खुद को आत्मनिर्भर बनाया और कई महिलाओं को भी प्रशिक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाया। उनकी मेहनत और समर्पण यह दर्शाता है कि रचनात्मक क्षेत्रों में भी महिलाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरिता बताती हैं कि उन्होंने घर पर रहते हुए यू-ट्यूब की मदद से नए-नए डिजाइन सीखे और समय के साथ अपनी कला को निखारा। आज वह अपने घर के साथ-साथ पूरे समुदाय में भी सशक्तीकरण की एक सकारात्मक लहर फैला रही हैं।

सरिता का कहना है कि यदि महिलाओं और बच्चों को सही मार्गदर्शन और अवसर मिलें तो वे हर कठिनाई को पार कर अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। उनकी कहानी इस बात का जीवंत उदाहरण है कि हुनर और लगन से जीवन में नई दिशा और नई ऊर्जा लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed