फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba's daughter returns to the beat of drums; showered with love all along the way.

Chamba News: ढोल की थाप पर लौटी चंबा की बेटी, रास्ते भर बरसा प्यार

Sun, 04 Oct 2026 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 04 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Chamba's daughter returns to the beat of drums; showered with love all along the way.
अपनी मां के गले में पदक पहनातीउड़नपरी सीमा। जागरूक पाठक
ढोल की थाप पर लौटी चंबा की बेटी, रास्ते भर बरसा प्यार
विज्ञापन

स्कूल से घर तक हर पड़ाव पर सीमा के स्वागत में उमड़े लोग, फूल-मालाओं और जयकारों से गूंजा रास्ता
एशियन चैंपियनशिप में कांस्य जीतकर लौटीं अंतरराष्ट्रीय एथलीट, नौ साल बाद राइजिंग स्टार स्कूल पहुंचकर हुईं भावुक
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिस बेटी ने दौड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर चंबा का नाम पहुंचाया, उसके घर लौटने पर पूरा जिला स्वागत में उमड़ पड़ा। एशियन चैंपियनशिप में 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने वाली अंतरराष्ट्रीय एथलीट सीमा का चंडीगढ़ से चंबा पहुंचने तक जगह-जगह ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयकारों के बीच अभिनंदन हुआ। स्कूल से लेकर गांव तक लोगों ने सीमा को सिर आंखों पर बैठाया।
चंडीगढ़ से चंबा पहुंचने पर सीमा का पहला स्वागत राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल उदयपुर में हुआ। स्कूल प्रबंधन, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद पुखरी बस स्टैंड पर खेल प्रेमियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। ईसीसी क्रिकेट क्लब पुखरी ने भी सीमा को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मसरूंड बस स्टैंड पर भी सीमा के पहुंचते ही लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि सीमित संसाधनों के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर सीमा ने चंबा की खेल प्रतिभा को नई पहचान दी है। इसके बाद रेटा स्थित घर पहुंचने पर परिवार और ग्रामीणों ने फूलों से उनका स्वागत किया। लंबे समय बाद अपनों के बीच पहुंचीं सीमा के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। उनके स्वागत से युवाओं में भी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी ओलंपिक में सफलता की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed