फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   fighting in chamba college, two injured

चंबा कॉलेज में चले लात-घूंसे, दो छात्र घायल

Thu, 17 Mar 2022 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
fighting in chamba college, two injured
चंबा। चंबा कॉलेज में वीरवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने पहुंचे छात्र आपस में ही भिड़ गए। यह घटना दोपहर के समय की है। मामला इतना बढ़ गया कि छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों की बरसात शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज स्टाफ मौके पर पहुंचा और छात्रों को छुड़वाया। मारपीट के दौरान दो छात्रों को चोटें भी आई हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना को लेकर अब पुलिस अन्य छात्रों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुलिस को दिए बयान में पीड़ित छात्र ने बताया कि वह और उसका दोस्त जब कॉलेज आ रहे थे तो अचानक कुछ छात्रों ने एकत्रित होकर उनपर लात-घूंसे बरसा दिए। इससे उन्हें चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान कॉलेज स्टाफ ने बीच बचाव किया। साथ ही पुलिस को भी मामले की सूचना दी। वहीं, मारपीट में घायल दोनों छात्रों का मेडिकल कॉलेज में मेडिकल करवाया जा रहा है। गौरतलब है कि एक साल में दो बार चंबा कॉलेज में मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. शिवदयाल का कहना है कि मारपीट के बारे में पुलिस को सूचित किया गया। कहा कि एक युवक को कॉलेज स्टाफ कार्यालय में लेकर पहुंचा, जिसके पास आई कार्ड नहीं था। इस वजह से इसे कॉलेज छात्र नहीं माना गया। कहा कि इन छात्रों से आई कार्ड लेने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि कॉलेज में मारपीट का मामला सामने आया है। कहा कि मामले की आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed