फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   fifty new corona cases in Chamba

जिले में पचास और लोग कोरोना संक्रमित

Fri, 23 Apr 2021 07:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
fifty new corona cases in Chamba
Coronavirus economic impact concept image - फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
चंबा। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को जिले में कोरोना के पचास नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो दिन पहले विभिन्न स्वास्थ्य खंडों से लोगों के सैंपल लिए गए थे। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार शाम को आई। रिपोर्ट में पचास लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना संक्रमित लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है। जबकि, गंभीर लक्षणों वाले मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। जिन लोगों के पास होम आइसोलेट की सुविधा नहीं है और जिन मरीजों में सामान्य लक्षण हैं, उन्हें उपचार के लिए डीसीएचसी डलहौजी में रखा जा रहा है।
विज्ञापन

पचास नए कोरोना मामले आने के साथ 17 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है। इसके चलते जिले अब कोरोना के 319 सक्रिय मामले हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन कोरोना को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है। लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही कोविड-19 नियमों की पालना करने की हिदायत दी जा रही है। पिछले कुछ दिन से चंबा में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। अभी तक चंबा में 55 लोग कोरोना संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेेश गुलेरी ने बताया कि चंबा में पचास नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। लोगों को कोरोना से बचने के लिए कोविड-19 नियमों की कड़ाई से पालना करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed