फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   fifth death due to corona in chamba

चंबा जिला में कोरोना से पांचवी मौत के रूप में अस्सी वर्षिय महिला ने तोड़ा दम

Mon, 07 Sep 2020 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
fifth death due to corona in chamba
चंबा। जिले में सोमवार को कोरोना से पांचवीं मौत हो गई है। लोअर जुलाहकड़ी की रहने वाली अस्सी वर्षीय बुजुर्ग चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। वृद्धा की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने संपर्क में आए स्टाफ को क्वारंटीन करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार बुजुर्ग महिला का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। इसी दौरान महिला का कोरोना टेस्ट लिया गया। सोमवार सुबह के समय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद महिला को एंबुलेंस के जरिये डीसीएचसी धर्मशाला में शिफ्ट किया जा रहा था।
विज्ञापन

इसी बीच चुवाड़ी के पास महिला को सांस फूलने की शिकायत हुई और उसने दम तोड़ दिया। महिला को वापस चंबा पहुंचाया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार महिला के शव को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। साथ परिजनों को पांच पीपीई किट, मास्क, गल्बज और एहतियात बरतने की हिदायत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिलेे में चार नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इसमें ककियां गांव की दो महिलाएं, किहार स्वास्थ्य ब्लॉक से एक स्वास्थ्य कर्मचारी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साच पंचायत का रहने वाला 25 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव लोगों को संबंधित कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट कर दिया है।
इसके साथ ही लोगों के संपर्क में आए अन्य लोगों की भी सूची तैयार की जा रही है। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 158 पहुुंच गई है जबकि 376 कोरोना मरीज अभी तक स्वस्थ हो चुके हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि कोरोना से जिले में पांचवीं मौत हुई है। इसके अलावा कोरोना पॉजिटिव को संबंधित कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed