फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Fees have to be paid in the office to get birth certificate online

Chamba News: ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र लेने के लिए दफ्तर में देनी पड़ रही फीस

Sat, 04 May 2024 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 04 May 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
Fees have to be paid in the office to get birth certificate online
चंबा। भले ही नगर परिषद ने शहरवासियों के लिए ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र लेने की सुविधा दी है, लेकिन लोगों को फीस ऑफलाइन ही जमा करवानी पड़ रही है।
विज्ञापन

इसके लिए लोगों को नगर परिषद के कार्यालय में आकर पहले फीस का भुगतान कर पर्ची कटवानी पड़ रही है। कई बार लोगों को फीस की पर्ची कटवाने के लिए ही कार्यालय के कई बार चक्कर काटने पड़ते हैं। इससे परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। लोगों ने सवाल उठाया है कि ऐसी ऑनलाइन सुविधा का क्या फायदा कि फीस भरने के लिए कार्यालय के बार-बार चक्कर काटने पड़ें। लोगों ने साफ किया है कि यदि ऑनलाइन सुविधा नगर परिषद दे ही रही है तो ऑनलाइन ही इसकी फीस जमा करवाने की भी व्यवस्था कर दे। इससे लोगों को कार्यालय के चक्कर काटने से छुटकारा मिलेगा।
नगर परिषद चंबा के तहत 11 वार्डों के लोग जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए नगर परिषद कार्यालय का रुख करते हैं। लोगों को कार्यालय के रोज-रोज के चक्कर काटने से निजात दिलाने और घर बैठे ही सुविधा जन्म प्रमाण पत्र लेने की सुविधा के लिए नगर परिषद ने वर्ष 2006 से जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन देने की सुविधा शुरू की थी।
विज्ञापन

हालांकि, इससे पहले जन्म प्रमाण पत्र जहां मिलता था, वहीं, फीस की रसीद भी काटी जाती थी। वर्तमान में अब ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र तो मिल जाता है, लेकिन लोगों को फीस भरने के लिए नगर परिषद के कार्यालय आना पड़ता है। कई बार तो लोगों को फीस की पर्ची कहां कटवानी है, इसके लिए भी भटकना पड़ता है। लोग घर से जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन तो कर रहे हैं, लेकिन फीस चुकाने कार्यालय आना पड़ रहा है। हालांकि, नगर परिषद का दावा है कि जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन मिलने का प्रावधान है, मगर रसीद उन्हें कार्यालय में ही मिलेगी। चंबा शहर के 11 वार्ड में से सुराड़ा, सपड़ी, कसाकड़ा, धड़ोग, सुल्तानपुर, चौगान, हरदासपुरा, जुलाहकड़ी, चौंतड़ा, हटनाला, जनसाली वार्ड नगर परिषद के तहत आते हैं। उधर, नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन देने का प्रावधान है, लेकिन फीस की पर्ची कार्यालय में ही मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed