फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   FC Amritsar beat Chamba Blue in football

फुटबाल में एफसी अमृतसर ने चंबा ब्लू को हराया

Fri, 29 Jul 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
FC Amritsar beat Chamba Blue in football
चंबा। मिंजर मेला फुटबाल प्रतियोगिता के तहत शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का आयोजन किया गया। पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रेवेलयूशन क्लब होशियार ने खैरी क्लब को 2-1 से हराया। दूसरे मैच में एफसी अमृतसर ने चंबा ब्लू को 5-1 से पराजित किया। सायंकालीन खेले गए मुकाबले में बाबा हजारे ने तरनतारन को 3-1 हराया। चंबा रेड की टीम ने होशियारपुर को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल के लिए प्रवेश किया। इन मुकाबलों में विजेता टीमों ने सीधे तौर पर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अंतिम चरण के मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जूनियर स्तर के मैच हुए। इनमें बारगा एफसी ने अननाउन टीम को 6-0 से हराया। कृष्णानगर ने आंबेडकर क्लब को 1-0 से मात दी। चंबा एफसी ने क्रिटिकल वेटरन को 5-1 से हराया। केंद्रीय पाठशाला और बकलोह का मुकाबला बराबरी पर छूटा। जूनियर मैच लीग पैटर्न आधार पर खेले जा रहे हैं। दो पूलों में मेरिट के आधार पर आने वाली टीमों का फाइनल मुकाबला शनिवार सायं 3:00 बजे होगा। इस मौके पर प्रेम भूषण, शिवकरण, नीरज जोशी, अतुल चौणा, जयराज, रमनेश खन्ना आदि मौजूद रहे। यह जानकारी जिला फुटबाल संघ के सचिव नरेश खन्ना ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed