{"_id":"683eed8f5fd8cd1363087bd2","slug":"farmers-were-made-aware-about-modern-agricultural-techniques-chamba-news-c-88-1-ssml1006-152092-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों पर किया जागरूक
विज्ञापन
चंबा। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं उन्नत बीजों के प्रयोग की जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ फसल उत्पादन, मृदा स्वास्थ्य और संसाधन प्रबंधन को सुधारने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर मार्गदर्शन प्रदान किया। सोमवार को सिंगी, भगवानपुर और सिद्धपुर गांव में वैज्ञानिक डॉ. जया चौधरी ने किसानों को जागरूक किया।
कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में विकास खंड चंबा, मैहला और तीसा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम हुए। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. केहर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सहयोगी वैज्ञानिक डॉ. नेहा, कृषि अधिकारी डॉ. प्रियंका, सेवा संस्था से परमेंद्र ठाकुर सहित विभागीय अधिकारियों ज्योति मांडला, ज्योति शर्मा और संजू कुमार ने ग्राम पंचायत बाट के गांव काकडोलू और जीणु में जागरूक किया। वहीं ग्राम पंचायत उटीप के गांव ककियां तथा विकासखंड तीसा के अंतर्गत वैज्ञानिक डॉ. सुशील कुमार की अध्यक्षता में सहयोगी अधिकारियों ने जसोरगढ़ , चंदरोड़ी तथा मंजू गांव में कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों को जानकारी दी।