{"_id":"6922045c46b3d9b8c00d1b84","slug":"farmers-are-running-to-the-department-for-irrigation-facilities-chamba-news-c-88-1-cmb1002-167253-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सिंचाई सुविधा के लिए विभाग के पास दौड़ लगा रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सिंचाई सुविधा के लिए विभाग के पास दौड़ लगा रहे किसान
Sun, 23 Nov 2025 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
चंबा। लगातार पड़ रहे सूखे के कारण खेतों में पानी की कमी हो गई है जिससे फसलों की पैदावार बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ऐसी स्थिति में सरोल, मैहला, सलूणी, साहो सहित अन्य क्षेत्र के किसान मजबूर होकर कृषि और सिंचाई विभाग के चक्कर काट रहे हैं। वह विभाग से मांग कर रहे हैं कि सिंचाई सुविधा को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त किया जाए ताकि बची हुई फसल को किसी तरह बचाया जा सके।
किसानों धर्म राज, दलीप कुमार, ज्ञान सिंह, दौलत राम, खेम राज, किशोरी लाल का कहना है कि नहरों और कूहलों में पानी न होने से खेत सूख रहे हैं। यदि जल्द सिंचाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो अगली फसल भी गंभीर संकट में पड़ सकती है। क्योंकि पहले भी बिना नमी केे फसल तैयार हुई है। विभाग के पास सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। वहीं, कृषि विभाग चंबा के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र सिंह का कहना है कि कूहल के नजदीक खेत होने पर ही सिंचाई सुविधा मिल सकती है इसलिए विभाग के साथ संपर्क करें।