{"_id":"646cf1a64f77636160017f9f","slug":"farmers-are-not-getting-fair-price-for-garlic-chamba-news-c-19-1-161043-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: किसानों को लहसुन के नहीं मिल रहे वाजिब दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: किसानों को लहसुन के नहीं मिल रहे वाजिब दाम
Tue, 23 May 2023 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 23 May 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले में किसानों को देसी लहसुन के वाजिब दाम नहीं मिल रहे हैं। देसी लहुसन के उचित दाम न मिलने से किसानों को औने-पौने दामों में ही फसल बेचनी पड़ रही है। स्थानीय बाजार में किसानों को 50 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से लहसुन के दाम मिल रहे हैं। जबकि यही लहसुन सब्जी विक्रेता बाजार में 100 से 120 रुपये के हिसाब से बेचकर मोटी कमाई कर रहे हैं। किसानों को लहसुन के उचित दाम न मिलने से किसानों की चिंता बढ़ रही है।
गौरतलब है कि जिला मुख्यालय के साथ लगते क्षेत्र मंगला, सरोड़ी, साच, सरोल, कीड़ी, साहो, पल्यूर, साहो, सिल्लाघ्राट, मैहला, रजेरा, जांघी, गैहरा आदि क्षेत्रों से किसान अपनी लहसुन की फसल को लेकर बाजार में बेचने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन किसानों को देसी लहसुन के उचित दाम न मिलने का मलाल है। किसानों का कहना है कि देसी लहसुन पौष्टिकता से भरपूर होती है। बावजूद इसके बाहरी राज्यों से आने वाली लहसुन को लोग अधिक तवज्जो देते हैं।
किसानों नरेश कुमार, प्रमोद कुमार, किशन चंद, दिलीप सिंह, राकेश कुुमार, अभय कुमार, संजीव कुमार आदि ने बताया कि सब्जी विक्रेता उन्हें फसल के उचित दाम नहीं दे रहे हैं। इससे उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि बाजार में वही लहसुन 100 से 120 रुपये प्रति किलो आसानी से बिक रहा है। उन्होंने संबंधित विभाग से किसानों को चूना लगाने वाले दुकानदारों पर नकेल कसने की मांग की है।