फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Family leaves for Haridwar for immersion of Manohar's ashes

Chamba News: मनोहर की अस्थियों के विसर्जन के लिए परिजन हरिद्वार रवाना

Sun, 18 Jun 2023 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 18 Jun 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Family leaves for Haridwar for immersion of Manohar's ashes
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के भांदल में टुकड़ों में मिले मनोहर लाल की अस्थियों को गंगा में विसर्जन करने के लिए पीड़ित परिवार रविवार को हरिद्वार के लिए रवाना हो गया। रविवार को घर में मृतक के कर्म की हिंदू रीति रिवाजों के मुताबिक 13 दिन की प्रक्रिया संपन्न हुई। अब मृतक को मुखाग्नि देने वाला उसका चचेरा भाई और पिता हरिद्वार में उसकी आत्मा की शांति के लिए पूजा करेंगे और उसकी अस्थियों को गंगा में विसर्जित करेंगे। रविवार को जब मनोहर की अस्थियों को ले जाया गया तो पूरे परिवार की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

इस मौके पर गांव के अन्य मौजूद लोग भी खुद को रोने से नहीं रोक पाए। जिस बेरहमी से मनोहर लाल की हत्या की गई है उससे हर गांववासी में गुस्सा है। कर्म प्रक्रिया करने के लिए जितने दिन मनोहर की अस्थियों को घर में रखा गया उतने दिन उसकी यादों को लेकर चर्चा होती रही। ग्रामीणों का कहना था कि मनोहर का किसी के साथ कोई बैर नहीं था। वह किसी के साथ कभी ऊंची आवाज में भी बात नहीं करता था। सुबह अपने खच्चरों को लेकर काम पर निकल जाता था और शाम को अपने घर आ जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed