फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Family attacked with sticks and bricks, four members injured

Chamba News: परिवार पर डंडों और ईंटों से हमला, चार सदस्य घायल

Mon, 15 Sep 2025 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 15 Sep 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Family attacked with sticks and bricks, four members injured
चुराह/चंबा। चुराह उपमंडल की पंचायत देहग्रां के भड़सर गांव में एक पटवारी द्वारा कथित रूप से दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाने को लेकर पैदा हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इसमें डंडों और ईंटों से हमले में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला की अंगुली टूट गई, जबकि दो अन्य को सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। इस मारपीट को लेकर पुलिस ने पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत के अनुसार पीड़ित परिवार के सदस्य जब गाय चराकर घर लौटे तो उन्होंने देखा कि पटवारी अपने हेल्पर और वार्ड पंच के साथ गांव में मौजूद थे और लोगों से दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा रहे थे।
विज्ञापन

परिवार के डिन्नू राम और उसके बेटे सुरेंद्र कुमार ने जब कागज पढ़ने की मांग की तो पटवारी ने कथित तौर पर कहा कि पढ़ने की जरूरत नहीं, केवल हस्ताक्षर करने हैं। इस पर दोनों ने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से इन्कार कर दिया और वहां से लौट आए। आरोप हैं कि इसके बाद विवाद बढ़ गया और डोगरु समेत कई लोगों ने डिन्नू राम और उनके परिवार को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। मामला इतना बढ़ा कि उनके घर पर पत्थरबाजी शुरू हो गई और फिर डंडों और ईंटों से हमला कर दिया गया। हमले में डिन्नू राम और सुरेंद्र कुमार को सिर पर गंभीर चोटें आईं, वहीं महिला पानो देवी की अंगुली की हड्डी टूट गई। एक अन्य सदस्य भोला को भी शरीर पर चोटें लगीं। घायलों को पहले सिविल अस्पताल तीसा ले जाया गया, जहां से उन्हें चंबा रेफर कर दिया। मेडिकल रिपोर्ट में पानो देवी की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed