फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Facilities sought for devotees in Gadasaru Mahadev Yatra

Chamba News: गडासरू महादेव यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए मांगी सुविधाएं

Wed, 06 Aug 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 06 Aug 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Facilities sought for devotees in Gadasaru Mahadev Yatra
चंबा। उपमंडल में गडासरू महादेव यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल सुविधा देने और रेस्क्यू टीमें तैनात करने समेत अन्य आपातकालीन सहायता मुहैया करवाने की मांग उठने लगी है। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता मुकेश कुमार ने एसडीएम चुराह को ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने मांग की है कि गडासरू महादेव डल झील के लिए दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों से श्रद्धालुओं को जाना पड़ता है, जो कि अत्यंत जोखिमपूर्ण एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण है।
विज्ञापन


वर्ष 2024 में इस यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इस कारण इस साल यात्रा के दौरान आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने यात्रा के प्रमुख स्थलों पर मेडिकल और रेस्क्यू टीमें तैनात करने, प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित करने, ऑक्सीजन सिलिंडर और स्ट्रेचर आदि की व्यवस्था करने और मोबाइल एंबुलेंस को तैनात करने की मांग की। साथ ही स्थानीय पुलिस बल एवं होमगार्ड को सुरक्षा के लिए तैनात करने, यात्रियों की सुविधा के लिए सूचना पट्ट, साइन बोर्ड लगाने और हेल्पलाइन नंबरों की सुविधा प्रदान करवाई जाए। यह यात्रा 15 अगस्त से शुरू होने वाली मणिमहेश यात्रा के साथ शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed