{"_id":"65f2d8efc5d4c4bdfe0c5ef1","slug":"executive-officers-will-be-posted-on-deputation-for-the-third-time-chamba-news-c-88-1-cmb1002-120467-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: तीसरी बार प्रतिनियुक्ति पर तैनात होंगे कार्यकारी अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: तीसरी बार प्रतिनियुक्ति पर तैनात होंगे कार्यकारी अधिकारी
विज्ञापन
स्थायी कार्यकारी अधिकारी न होने से रुके विकास कार्य
तहसीलदार के अस्थायी कार्यकारी अधिकारी के हुए ऑर्डर
नगर परिषद चंबा में दो सालों से तैनात नहीं कार्यकारी अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद में स्थायी कार्यकारी अधिकारी के बजाय दोबारा प्रतिनियुक्ति पर ही अधिकारी काबिज हुआ है। हैरानी की बात है कि तीसरी बार कार्यकारी अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर ही तैनात हुआ है। पिछले दो सालों से नप में स्थायी कार्यकारी अधिकारी की तैनाती नहीं हो पाई है। इससे कार्यालय का काम तो प्रभावित हो ही रहा है, इसके साथ ही शहर के विकासात्मक कार्यों पर भी प्रभाव पड़ रहा है। इतना ही नहीं, नगर परिषद में पिछले दो सालों से कुछ समय के लिए ही कार्यकारी अधिकारी की तैनाती होती है। इसके बाद या तो उसका तबादला हो जाता है या फिर सेवानिवृत्ति हो जाती है।
शहर के 11 वार्डों चौंतड़ा, चौगान, कसाकड़ा, हटनाला, सपड़ी, सुराड़ा, धड़ोग, जुलाहकड़ी, सुल्तानपुर, हरदासपुरा, हटनाला के विभिन्न मोहल्लों और गलियों में विभिन्न प्रकार के विकासात्मक कार्य, विभिन्न प्रकार के टेंडर संबंधी कार्य, शहर के विभिन्न पार्कों के जीर्णोद्धार संबंधी कार्य, रेहड़ी-फड़ी धारकों, दुकानदारों, नगर परिषद के कार्यालयों संबंधी कार्यों का निपटान कार्यकारी की ओर से ही किया जाता है। इसके अलावा प्रशासन और विभागीय बैठकों में भी उन्हें हिस्सा लेना पड़ता है। बावजूद इसके नगर परिषद में दो सालों से कार्यकारी अधिकारी का पद स्थायी तौर पर नहीं भरा गया है। बहरहाल, अब तहसीलदार के पद पर काबिज होने वाले अधिकारी को ही कार्यकारी अधिकारी का चार्ज दिए जाने के आदेश जारी हुए हैं। बहरहाल, एक बार फिर से महज प्रतिनियुक्ति के सहारे ही नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी का पद चलेगा।
नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम नैयर का कहना है कि स्थायी कार्यकारी अधिकारी की कार्यालय में बेहद आवश्यकता है। इस बाबत उच्चाधिकारी को पत्र भी भेजा गया है। फिलहाल, तहसीलदार चंबा को ही कार्यकारी अधिकारी के पद पर आर्डर किए गए हैं। वह जल्द ज्वाइंनिंग करेंगे।