फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Except Amritsar, rest of the routes of Transport Corporation have been restored

Chamba News: अमृतसर छोड़कर परिवहन निगम के शेष रूट बहाल

Mon, 12 May 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Except Amritsar, rest of the routes of Transport Corporation have been restored
चंबा। भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद अब हिमाचल पथ परिवहन निगम ने अमृतसर को छोड़ शेष रूटों पर बस सेवा को बहाल कर दिया है। बीते दिनों बदलते हालात और सवारियों की सुरक्षा को देखते हुए एचआरटीसी प्रबंधन ने चंबा के पठानकोट, इंदौरा और दिल्ली रूटों को मर्ज किया था। इसके बाद रूटों पर दो से तीन के बजाय एक या दो बसें ही सवारियों की सहूलियत के लिए रूटों पर भेजी गईं। इतना ही नहीं, प्रबंधन की ओर से पठानकोट से होकर लंबे रूटों पर जाने वाली बसों को पठानकोट जाने के बजाय लाहडू से दूसरे रूट के जरिये अपने निर्धारित स्थान तक भेजा। अब हालात सामान्य होने और सीजफायर के बाद महज अमृतसर रूट को शेष छोड़कर अन्य रूटों पर पहले की तर्ज पर बस सेवा को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदले हालात को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिहाज से एडवाइजरी जारी की जाती रही। अब हालात सामान्य होने पर अमतृसर रूट को छोड़ शेष अन्य मर्ज किए रूटों को पहले की तरह ही बहाल कर दिया है। इससे बाहरी राज्य और जिलों में शिक्षा अर्जित कर रहे विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

एचआरटीसी चंबा डिपो के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि अमृतसर रूट को छोड़कर शेष रूट पठानकोट, इंदौरा और दिल्ली पहले की तरह ही बहाल कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed