फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   exam

प्रशासनिक सेवा परीक्षा में जिले में बैठेंगे 2200 अभ्यर्थी

Fri, 11 Sep 2020 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
exam
चंबा। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार को एडीसी चंबा मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने परीक्षा केंद्र में शारीरिक दूरी के अलावा हैंड हाइजीन व अन्य एहतियात को अवश्य सुनिश्चित बनाने बारे कहा। उन्होंने बताया कि चंबा जिला में कुल 15 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा, भारतीय पब्लिक स्कूल चंबा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुड्डू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करियां, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चनेड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कियाणी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुखरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुवाड़ी, हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी, डलहौजी पब्लिक स्कूल और डीएवी कॉलेज बनीखेत शामिल हैं। इनके अलावा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में भी 2 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 13 सितंबर को इन परीक्षा केंद्रों में आयोजित होने वाली परीक्षा में चंबा जिला में करीब 2200 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। एडीसी चंबा ने बताया कि विद्यार्थियों को परीक्षा को लेकर किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एडीसी चंबा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी प्रबंधन को भी रविवार को पर्याप्त बसें दौड़ाने के आदेश दिए हैं। भरमौर, लंगेरा व तीसा के परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र चंबा में बनाए गए हैं। ऐसे में यहां से सुबह ही बसें परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध रहेगी। वहीं, चुवाड़ी, डलहौजी के लिए भी बसों की व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed