{"_id":"67016b655bf6d3f2bd0c1b7e","slug":"everyone-was-engrossed-with-krishna-teri-murli-bhajan-chamba-news-c-88-1-cmb1003-134500-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कृष्णा तेरी मुरली भजन से खूब बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कृष्णा तेरी मुरली भजन से खूब बांधा समां
Sat, 05 Oct 2024 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
साच स्थित जालपा माता मंदिर में आयोजित जागरण के दौरान शिव विवाह की झांकी निकालते कलाकार।
चंबा। विकास खंड चंबा की साच पंचायत के जालपा मंदिर में 14वां जागरण हुआ। इसमें मशहूर गायक राजिंद्र राजू ने रातभर माता की महिमा का गुणगान किया। गणेश वंदना के साथ जागरण शुरू हुआ।
इसके बाद जागो मां शेरांवाली, मैनूं मेरे मालका, मां झंडे वाली, साईं तेरे नाम के दीवाने, मस्त मलंग, शिव भोलेआ, कृष्णा तेरी मुरली पर भला, मौज लग गई सहित कई अन्य भजन गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
संध्या ठाकुर, रिमझिम पौडवाल और टिंकू समेत अन्य कलाकारों ने भी माता की भेंटें पेश कीं। इस बीच झांकियां भी निकाली गईं। भगवान भोलेनाथ और माता गोरा विवाह की झांकी आकर्षण रही। श्रीकृष्ण-सुदामा की झांकी ने भी लोगों का मन मोह लिया। सुनील आर्ट ग्रुप कोहलड़ी के कलाकारों ने झांकी निकाली। आरती से पहले मां तारा रानी की कथा सुनाई गई। इससे पहले मंदिर परिसर में जालपा मंदिर कमेटी ने हवन-पाठ करवाया। रात को मंदिर परिसर में भंडारा भी लगाया गया। जागरण के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. करतार ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने मंदिर कमेटी को 11,000 रुपये की नकद राशि भेंट की।
विज्ञापन
कमेटी सदस्योें की मांग पर मुख्य अतिथि ने मंदिर के लिए 4 स्ट्रीट लाइटें देने की घोषणा की। चितेश कुमार, राहुल शर्मा, केवल कृष्ण, रमेश कुमार, आर सिंह, अनूप, लकी, बिट्टू, राजेश शर्मा, अनूप, संजू, रवि, परमेश शर्मा, पम्मी, गणेश शर्मा, परस राम, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
--