फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Everyone is liking the taste of rice and gram flour papad.

Chamba News: हर किसी को भा रहा चावल और बेसन के पापड़ का स्वाद

Wed, 08 Nov 2023 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 08 Nov 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Everyone is liking the taste of rice and gram flour papad.
चंबा। त्योहारी सीजन में लोग चावल और बेसन के पापड़ का स्वाद भी चख पाएंगे। पहली बार शहर के चंबा चौगान के साथ ही सड़क किनारे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने चावल और बेसन से बने पापड़ के स्टॉल लगाए हैं।
विज्ञापन

चावल और बेसन के पापड़ की खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। ये पापड़ लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं विभिन्न प्रकार के खाद्य सामग्री तैयार कर बेचती हैं। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत महिलाओं की ओर से तैयार उत्पादों की बिक्री के लिए प्लेटफार्म भी दिया जाता है। इसी क्रम में त्योहारी सीजन में महिलाओं को अपना व्यापार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। चौगान में लगाए स्टॉल पर महिलाओं ने चावल और बेसन से बने पापड़, बड़ियां, दलिया और आचार समेत अन्य खाद्य सामग्री बिक्री के लिए रखी है।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में अनीता ठाकुर, नीलम, रेखा, कमलेश और सविता ने कहा कि हर वर्ष त्योहारी सीजन के दौरान स्टाॅल लगा कर खाद्य सामग्री बेचती हैं। इस बार चावल और बेसन के आटे से बने पापड़ का स्टॉल लगाया है। ये पापड़ बनाने में काफी मेहनत और समय लगता है। एनयूएलएम की मैनेजर रुचि महाजन ने कहा कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने समेत एक मंच दिया जाता है। स्टॉल का शुभारंभ कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed