{"_id":"6b0316f300b92dc1e905d9ff","slug":"even-surveillance-cameras-failed-to-deter-those-who-dump-trash-chamba-news-c-88-1-ssml1006-203744-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कैमरों की निगरानी भी नहीं रोक पाई कचरा फेंकने वालों के हौसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कैमरों की निगरानी भी नहीं रोक पाई कचरा फेंकने वालों के हौसले
Sun, 22 Nov 2026 09:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 22 Nov 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
करियां पंचायत में गैस एजेंसी, जुखराड़ी वार्ड और टीआरटी के पास फिर लगे कचरे के ढेर
फुटेज से होगी कचरा फेंकने वालों की पहचान, पंचायत ने जुर्माना लगाने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। करियां पंचायत में खुले में कचरा फेंकने वालों पर सीसीटीवी कैमरों का भी असर नहीं हो रहा है। निगरानी के लिए कैमरे लगाने और चेतावनी देने के बावजूद गैस एजेंसी, जुखराड़ी वार्ड और टीआरटी के समीप फिर से कचरे के ढेर लग गए हैं। इससे पंचायत की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
पंचायत ने पिछले महीने खुले में कचरा फेंकने वालों की पहचान कर कार्रवाई करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। लोगों को चेताया भी गया था कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने पर जुर्माना लगाया जाएगा। बावजूद इसके कुछ लोग सुबह और शाम कचरा खुले में फेंक रहे हैं। जगह-जगह फैली गंदगी से आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है और पर्यावरण भी प्रभावित हो रहा है। अब पंचायत के सामने कैमरों में कैद गतिविधियों के आधार पर दोषियों की पहचान कर कार्रवाई करने की चुनौती है। पंचायत प्रधान दीपक राणा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कचरा फेंकते हुए पकड़े जाने वाले व्यक्ति पर जुर्माना लगाया जाएगा।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि पंचायत में बार-बार फैल रही गंदगी की रिपोर्ट तैयार कर शिमला भेज दी गई है। वहां से जल्द ही पंचायत पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
--