{"_id":"6558f07a2552eac99708aa3e","slug":"even-divers-could-not-find-any-clue-of-the-missing-youth-chamba-news-c-88-1-ssml1004-12352-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गोताखोरों को भी नहीं लगा लापता युवक का सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गोताखोरों को भी नहीं लगा लापता युवक का सुराग
Sat, 18 Nov 2023 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 18 Nov 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
चंबा में बाईक दुर्घटना के बादद रावी नदी में लापता युवक के तलाशी अभियान के दौरान गोताखोरों की ट
चंबा। चमेरा जलाशय से पहुंचे गोताखोरों ने रावी नदी का कोना-कोना छान मारा, लेकिन लापता युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। अब रविवार को एक बार फिर से लापता को तलाशने के लिए गोताखोर रावी में सर्च ऑपरेशन चलाएंगे।
दिवाली की रात करीब 9:00 बजे चंबा से बाइक पर अभिनव पटियाल समेत एक अन्य युवक लचोड़ी की तरफ जा रहे थे। न्यू बस स्टैंड के पास अनियंत्रित होकर बाइक से दोनों रावी नदी में गिर गए। रात के समय किसी को इसकी भनक नहीं लगी। बताया जा रहा है कि मध्यरात्रि एक नौजवान ने पुलिस चौकी में बाइक हाईवे पर गिरे होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम पहुंची और हाईवे समेत आस-पास युवकों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह एक बार फिर से पुलिस ने डीएसपी चंबा जितेंद्र चौधरी की अगुवाई में सर्च अभियान चलाया। टीम ने परेल पुल के पास एक युवक का शव बरामद किया। दूसरे लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। शनिवार को चमेरा जलाशय से गोताखोर बुलाकर भी लापता युवक को तलाशने का अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि चमेरा जलाशय से पहुंचे गोताखोरों ने भी रावी नदी में लापता युवक की तलाश की, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली। संवाद