{"_id":"68a4a1b63d6e4be13206efbd","slug":"even-after-two-months-thyroid-test-facility-was-not-available-chamba-news-c-88-1-ssml1006-158847-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दो माह के बाद भी नहीं मिली थायराइड टेस्ट की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दो माह के बाद भी नहीं मिली थायराइड टेस्ट की सुविधा
Tue, 19 Aug 2025 09:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 19 Aug 2025 09:39 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा की सरकारी लैब में थायराइड टेस्ट दो महीनों से बंद हैं। मरीज क्रस्ना और निजी लैबों में टेस्ट करवाने के लिए मजबूर हैं। क्रस्ना लैब में सस्ती दर पर भले ही टेस्ट किया जा रहा है, लेकिन उसकी रिपोर्ट एक दिन बाद मरीजों को मिल रही है। इससे मरीजों के इलाज में देरी हो रही है। ऐसे में मरीज निजी लैब में ही अपना टेस्ट करवा रहे हैं। जहां पर उन्हें चंद घंटों में ही रिपोर्ट मिल रही है, लेकिन टेस्ट के अधिक दाम चुकाने पड़ रहे हैं।
तीमारदार राकेश ठाकुर, विनोद कुमार, संजय शर्मा, बविंद्र कुमार, सूरज, नेक सिंह और रवि कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज जिले में सबसे बड़ा स्वास्थ्य संस्थान हैं। ऐसे में यहां मरीजों के टेस्ट न होना काफी चिंता का विषय है। इस दिशा में सरकार और विभाग को उचित कदम उठाने चाहिए। सरकारी लैब में सभी प्रकार के टेस्ट होने चाहिए। सरकार और प्रशासन लैब में सभी टेस्ट शुरू करने की व्यवस्था करे। उधर, मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि प्रबंधन मरीजों को पेश आ रही समस्या का शीघ्र निदान करेगा।