फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Escaped prisoner's brother accused of throwing bike into ditch, road blockade for three hours

Chamba News: भागे कैदी के भाई पर बाइक को खाई में फेंकने का आरोप, तीन घंटे चक्का जाम

Sat, 02 May 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 02 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Escaped prisoner's brother accused of throwing bike into ditch, road blockade for three hours
गडरी-बरौर में चक्का जाम के दौरानमौजूद लोग। संवाद
27 मई 2025 में जेल से भागे आरोपी इब्राहिम के भी क्षेत्र में लौटने का किया जा रहा दावा
विज्ञापन

दहशत में पीड़ित परिवार, डराने और धमकाने का आरोप भी लगाया, पुलिस को दी शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। 27 मई, 2025 में जेल से भागे आरोपी इब्राहिम के क्षेत्र में लौटने का दावा किया जा रहा है। चंबा उपमंडल के तहत गडरी बरौर में सड़क के किनारे पार्क बाइक को अज्ञात व्यक्ति ने सड़क से खाई में फेंक दिया।
इससे पीड़ित परिवार खौफजदा है। उन्होंने आरोपी कैदी या उसके परिजन पर इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर परिवार ने बीते शुक्रवार को गडरी बरौर में करीब तीन घंटे तक चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस घटना को अंजाम देने वाले को जल्द तलाश कर सलाखों के पीछे धकेलने का आश्वासन मिलने के बाद परिवार ने चक्का जाम खोला। पीड़ित परिवार ने आरोपी कैदी के भाई पर बाइक फेंकने और डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में पीड़ित परिवार के सदस्य ने बताया कि वीरवार शाम को वह सड़क के किनारे बाइक पार्क कर घर चले गए। सुबह पहुंचे तो बाइक खाई में गिरी मिली। उन्होंने परिवार को इसकी सूचना दी। परिवार के सदस्यों ने आरोपी कैदी के लौटने का संदेह जताया और सड़क पर बैठ गए। इस दौरान वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पीड़ित परिवार की बाइक सड़क से फेंकने के मामले में परिवार ने भागे कैदी के भाई के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
--
पीड़ित के दादा पर गोली चलाने का भी लगा था आरोप
जिला कारागार राजपुरा में विचाराधीन कैदी इब्राहिम 27 मई, 2025 को जेल से भाग गया था। उस पर 24 जून को पलूहीं पंचायत के गदरी गांव में पीड़ित के दादा (या ताऊ) पर घर में घुसकर गोली चलाने का आरोप लगा। कंधे पर गोली लगने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी पर कथित तौर पर धमकी भरे पत्र भेजने और अक्तूबर 2025 में परिवार की गोशाला और घास के ढेरों को आग लगाने का भी आरोप है। इब्राहिम पर नाबालिग भतीजी को भगाने और दुष्कर्म का आरोप है। इसके चलते वह जेल में बंद था।

--
पुलिस ने बढ़ाई पीड़ित परिवार की सुरक्षा
पुलिस ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। उनके घर के बाहर पहरा तैनात किया है। हालांकि, आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। क्षेत्र में उसकी दहशत बनी हुई है। ग्रामीण उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। अब क्षेत्र में पीड़ित परिवार की बाइक सड़क से फेंकने के मामले में आरोपी के भाई के खिलाफ शिकायत पुलिस को सौंपी गई है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed