फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Enthusiasm was shown in the students who appeared for the scholarship examination

स्कॉलरशिप परीक्षा देने पहुंचे छात्र-छात्राओं में में दिखा काफी उत्साह

Sun, 20 Nov 2022 09:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm was shown in the students who appeared for the scholarship examination
चंबा में अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा के दौरान हॉल में बैठे परीक्षार्थी।संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। चंबा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2022 के लिए विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया। विद्यार्थी परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले केंद्र में पहुंच गए। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया था। कतार से विद्यार्थी परीक्षा केंद्र में पहुंचे।
विज्ञापन

जहां विद्यार्थियों ने निर्धारित सीटों और रोल नंबर के तहत अपनी जगह प्राप्त की। तय समय के मुताबिक प्रश्न पत्र आवंटित किया गया। इसके बाद ओएमआर सीट परीक्षार्थियों को वितरित की गई। परीक्षा के दौरान तैनात स्टाफ ने परीक्षा के दौरान निगरानी रखी। इसके बाद परीक्षार्थी स्कूल परिसर में एक साथ प्रश्न पत्र पर चर्चा करते हुए दिखे। परीक्षा के आयोजन में स्कूल प्रधानाचार्य राजेश कश्यप सहित अन्य अध्यापकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

आगे बढ़ने में मिलेगी मदद : प्रिया
परीक्षा देने से प्रतियोगी परीक्षा का प्रारूप समझ में आया है। इससे आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। छात्रवृत्ति मिलेगी तो आईएएस अफसर बनने का सपना पूरा करने में आसानी होगी। -प्रिया शर्मा, परीक्षार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षा की तरह रहा फॉर्मेट
छात्रवृत्ति परीक्षा में प्रारूप पूरी तरह से प्रतियोगी परीक्षा की तरह है। इसमें ओएमआर शीट पर परीक्षा हुई। इसे कैसे भरते हैं और कैसे हल करते हैं, इसकी जानकारी मिली है।
-तनिश ठाकुर, परीक्षार्थी
पहली बार ओएमआर सीट पर दी परीक्षा
पहली बार ओएमआर शीट पर परीक्षा दी है, इससे भविष्य में अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा देने में मदद मिलेगी। सामान्य ज्ञान, गणित समेत अन्य प्रश्न आए, इससे जानकारी भी बढ़ी। -अर्पिता कुमारी, परीक्षार्थी

ज्ञान में हुई बढ़ोतरी
अखबार में परीक्षा की जानकारी के बाद आवेदन किया। इसके बाद परीक्षा के लिए तैयारी शुरू की। इस परीक्षा में भाग लेने से ज्ञान में भी बढ़ोतरी हुई है। -सक्षम, परीक्षार्थी

चंबा में अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा के दौरान हॉल में जाने से पहले परीक्षार्थीयों के रोल न?

चंबा में अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा के दौरान हॉल में जाने से पहले परीक्षार्थीयों के रोल न?- फोटो : Chamba

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed