फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Enhanced school status, no facilities

सरकार ने पंजसेई पाठशाला का दर्जा बढ़ाया, सुविधाएं नहीं

Tue, 07 Jun 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Enhanced school status, no facilities
राजकीय माध्यमिक पाठशाला पंजसेई का भवन। - फोटो : Chamba
भरमौर (चंबा)। सरकार ने भले ही प्राथमिक पाठशाला पंजसेई का दर्जा बढ़ाकर माध्यमिक कर दिया हो, लेकिन आज भी यहां विद्यार्थी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चों को शौच के लिए खुले में जाना पड़ रहा है। नए भवन में उनके शौचालय की व्यवस्था नहीं की गई है। इसकी वजह से स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशानी छात्राओं को हो रही है। भरमौर के विधायक जियालाल कपूर ने 13 मार्च को नए भवन का उद्घाटन किया था। स्कूल के 35 विद्यार्थियों को रोजाना शौच संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इनमें 11 लड़के और 24 लड़कियां शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा स्कूल में तीन महिला शिक्षक और दो पुरुष शिक्षक भी हैं। उन्हें भी परेशानी हो रही है। राजकीय माध्यमिक स्कूल पंजसेई की मुख्याध्यापक अनीता शर्मा ने बताया कि इस बारे में उच्च अधिकारियों को बता दिया गया है। उप मंडल अधिकारी भरमौर असीम सूद ने कहा कि जल्द ही पाठशाला में शौचालय की व्यवस्था करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed