{"_id":"6acd0f88baf00aafe100989a","slug":"encroachment-plagues-chambas-roads-city-traffic-gridlocked-chamba-news-c-88-1-ssml1007-199734-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा की सड़कों पर कब्जे की मार, जाम में फंसी शहर की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा की सड़कों पर कब्जे की मार, जाम में फंसी शहर की रफ्तार
Mon, 12 Oct 2026 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 12 Oct 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
दुकानों के बाहर सामान और गलत पार्किंग से रास्ते तंग, आपातकालीन सेवाओं की राह में भी बाधा
सड़क पर अतिक्रमण से बढ़ी मुश्किलें, कार्रवाई के लिए नगर परिषद और पुलिस तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर की सड़कों पर अतिक्रमण ने आवाजाही की जगह कम कर दी है। दुकानों के बाहर फैला सामान और सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन यातायात में बाधा बन रहे हैं।
नतीजतन, प्रमुख मार्गों पर जाम लग रहा है और वाहन चालकों को कुछ दूरी तय करने में भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। व्यस्त समय में स्थिति और बिगड़ जाती है। संकरे रास्तों से गुजरते समय पैदल चलने वालों को भी वाहनों के बीच से निकलने का जोखिम उठाना पड़ता है। जाम की यही स्थिति आपातकाल में गंभीर समस्या बन सकती है, क्योंकि एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों को रास्ता मिलने में देरी हो सकती है। उधर, नगर परिषद चंबा की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को हटाने के लिए प्रशासन और पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डीएसपी चंबा बलदेव दत्त ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को सामान दुकानों के भीतर रखने की चेतावनी दी गई है। आगामी समय में पुलिस विभाग की ओर से फिर से इस प्रकार का अभियान चलाया जाएगा।
--
सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण रोजाना लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। प्रशासन को नियमित रूप से निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए। - वेद व्यास, राहगीर
विज्ञापन
--
सड़कों पर यातायात सुचारू रखने के लिए दुकानदारों और वाहन चालकों को भी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। सड़क पर सामान रखने और गलत तरीके से वाहन खड़े करने से समस्या बढ़ती है। -
नरेश कुमार, राहगीर
--
संकरे मार्गों से गुजरते समय पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती है। कई बार वाहनों के बीच से निकलना जोखिम भरा हो जाता है। प्रशासन को पैदल चलने वालों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए। - पवन कुमार, राहगीर
--
जाम में एंबुलेंस के फंसने से मरीजों को समय पर उपचार मिलने में दिक्कत हो सकती है। संबंधित विभागों को अतिक्रमण हटाने और पार्किंग व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। - पंकज कुमार, राहगीर