फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Encourage youth to take admission in CPET: Deputy Commissioner

युवाओं को सीपेट में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित करें : उपायुक्त

Sun, 25 Jan 2026 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 25 Jan 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Encourage youth to take admission in CPET: Deputy Commissioner
उपनिदेशक उच्च शिक्षा और आईटीआई प्रधानाचार्यों को दिए निर्देश
विज्ञापन

एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर बद्दी दे रहा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान बद्दी की ओर से प्लास्टिक्स टेक्नोलॉजी एवं मोल्ड टेक्नोलॉजी से संबंधित डिप्लोमा और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ किया है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि सीपेट बद्दी, भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अधीन एक प्रतिष्ठित संस्थान है, जो युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्रदान कर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवा रहा है।

उपायुक्त ने उपनिदेशक उच्च शिक्षा एवं जिले के सभी आईटीआई प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि जरूरतमंद एवं मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना और सुख आश्रय योजना के तहत सीपेट बद्दी में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाए। इसके लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, बद्दी की ओर से युवाओं को एक माह का औद्योगिक एवं ऑन-जॉब प्रशिक्षण प्रदान किए जाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जिससे युवाओं को उद्योगों में रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed