{"_id":"670418055b58d361d6065773","slug":"employment-opportunity-private-company-will-fill-100-posts-of-security-personnel-chamba-news-c-88-1-cmb1003-134628-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रोजगार का अवसर, निजी कंपनी भरेगी सुरक्षा कर्मियों के 100 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रोजगार का अवसर, निजी कंपनी भरेगी सुरक्षा कर्मियों के 100 पद
Mon, 07 Oct 2024 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत की खबर है। जिला रोजगार कार्यालय समेत अन्य उप रोजगार कार्यालयों में निजी कंपनी सुरक्षा कर्मियों के एक सौ पद भरेगी।
इसके लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं निर्धारित की गई है। आयु सीमा 21 से 37 वर्ष होनी चाहिए। चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से 16,500 से 19,500 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार 16 अक्तूबर को रोजगार उप कार्यालय चुवाड़ी, 18 को जिला रोजगार कार्यालय चंबा, 19 को पंचायत भवन भरमौर और 21 अक्तूबर को उप रोजगार कार्यालय सुंडला में कंपनी के अधिकारी युवाओं के साक्षात्कार लेंगे। सभी जगह सुबह 11 बजे से परिसर साक्षात्कार शुरू होंगे। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि निजी कंपनी सुरक्षा कर्मियों के एक सौ पद भरेगी। हिमाचल समेत चंडीगढ़ में इन युवाओं की तैनाती की जाएगी। सभी युवाओं को मूल प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। युवाओं को ऑनलाइन ईईएमआईएस पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। संवाद