फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Employees engaged in restoring the sources of frozen pipes.

Chamba News: बर्फ से जम गए पाइप के स्रोतों को बहाल करने में जुटे कर्मचारी

Wed, 07 Feb 2024 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 07 Feb 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Employees engaged in restoring the sources of frozen pipes.
चंबा के भरमौर में बर्फबारी के बाद जल स्त्रोत से बर्फ हटाकर चैंबर को चेक करते जलशक्ति विभाग के क
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में बर्फबारी के कारण जम चुके पेयजल स्रोतों को बहाल करने के लिए जल शक्ति विभाग के कर्मचारी कड़ाके की ठंड में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

रिहायशी क्षेत्र से दूर पानी के इन स्रोतों में जहां आधा फीट तक बर्फ पड़ी है। कुगति, भरमौर और संचुई पंचायतों में बर्फबारी के कारण पानी के पाइप और स्रोत जम गए हैं। इस समस्या के समाधान के लिए विभाग ने कर्मचारियों को आपूर्ति पानी बहाल करवाने के लिए मुस्तैद कर दिया है। विभागीय कर्मचारियों के इस कार्य को देखकर क्षेत्र का हर व्यक्ति उनकी सराहना कर रहा है। विभाग से ऐसे कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने की भी मांग कर रहा है। कड़ाके की ठंड में लोग अपने घरों से बाहर निकलने से भी गुरेज कर रहे हैं। ऐसी ठंड में ये कर्मचारी जान की परवाह किए बगैर जमे हुए पानी के स्रोतों को बहाल करने में डटे हैं। जहां पेयजल स्रोत पानी में दब चुके हैं, वहां बर्फ को हटाकर पानी की सप्लाई सुचारू की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता विवेक चंदेल ने बताया कि इस बार सर्दियों में पेयजल लाइनें कम जाम हुई हैं। जिन इलाकों में पेयजल पाइप और स्रोत जमे हैं, वहां पर कर्मचारी मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। लोगों को पानी की किल्लत का सामना नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed