फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Employee injured while working in workshop, had to undergo arm operation

Chamba News: वर्कशॉप में काम करते समय कर्मचारी घायल, करना पड़ा बाजू का ऑपरेशन

Wed, 26 Jun 2024 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 26 Jun 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Employee injured while working in workshop, had to undergo arm operation
चंबा। एचआरटीसी डिपो चंबा की वर्कशॉप में काम करते एक मेकेनिक घायल हो गया। दरअसल, वर्कशॉप में बस की मरम्मत करते समय स्पेयर पार्ट फिसलने से कर्मचारी की बाजू में कट लग गया।
विज्ञापन

इससे वह लहूलुहान हो गया। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने बाजू का ऑपरेशन करने की सलाह दी। फिलहाल, ऑपरेशन के बाद घायल की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात को मेकेनिक वर्कशॉप में बस की मरम्मत कर रहा था। अचानक उसका हाथ फिसला और एक स्पेयर पार्ट बाजू में लग गया। इससे उसकी बाजू में चोट लग गई। उक्त स्थान पर तैनात कर्मचारियों ने घायल को तुंरत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां तैनात डॉक्टरों ने घायल की बाजू का ऑपरेशन करने हो कहा। बुधवार सुबह मेकेनिक की बाजू का ऑपरेशन किया गया। बताया जा रहा है कि मेकेनिक जो कलपुर्जा इस्तेमाल कर रहा था। वह काफी पुराना था। इससे उसकी बाजू कट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कार्यवाहक अड्डा प्रभारी ओम शंकर ने कहा कि बस की मरम्मत करते समय मेकेनिक की बाजू में चोट लग गई है। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed