फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Emphasis should be on Swadeshi, vocational courses should be promoted: Dr. Vijay

स्वदेशी पर हो जोर, वोकेशनल कोर्स को दिया जाए बढ़ावा : डॉ. विजय

Tue, 04 Nov 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 04 Nov 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Emphasis should be on Swadeshi, vocational courses should be promoted: Dr. Vijay
चंबा कॉलेज में सम्मेलन के दौरान मौजूद वि​भिन्न कॉलेजों के पदा​धिकारी और अन्य।संवाद
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में विकसित भारत-2047 विषय को लेकर राष्ट्रीय सम्मलेन का मंगलवार को समापन हुआ। इस दौरान वक्ताओं और शोधकर्ताओं ने दिए अहम सुझाव दिए। प्रवक्ता डॉ. विजय नाग ने कहा कि हमें अपने स्वदेशी उत्पादों का उत्पादन बढ़ाना होगा। वोकेशनल कोर्स पर बढ़ावा देना चाहिए। महिला और पुरुष दोनों को रोजगार के क्षेत्र में बराबर अवसर मिलना चाहिए।
विज्ञापन

सम्मेलन में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रो. मनोज कुमार सिन्हा ने अपने वक्तव्य की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक विकसित भारत के वीडियो के साथ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक सपना है कि हम आत्मनिर्भर बनें। यह तभी सफल होगा, जब समाज के सभी लोग एक साथ आगे आएगे। उन्होंने कहा कि हमें ज्यादा से ज्यादा स्वदेशी उत्पाद ही उपयोग में लाने चाहिए।
विज्ञापन

सम्मेलन में नोट स्पीकर डॉ. सचिन कुमार ने बताया कि यदि भारत को विकसित करना है तो किसान महिला और युवाओं को एक साथ आगे आना होगा। भारत को किसी और देश की तरह नहीं बनना है भारत को एक विकसित भरता बनाना है। उधर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि हम कई प्रोडक्ट अपनी दिनचर्या में उपयोग करते हैं, जो कि अन्य देशों से यहां तक आते हैं, चाहे हम गाड़ी की बात करें या फोन की। इनमें काफी ऐसी वस्तुएं है, जो विदेश में तैयार होती हैं। प्राचार्य डॉ. मदन गुलेरिया ने कहा कि दो दिन से चले सम्मलेन में 10 से ज्यादा राज्यों से विद्वान पहुंचे और लगभग 250 से ज्यादा खोज पत्र के माध्यम से बताया कि किस तरह भारत देश को एक विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed