{"_id":"6834a67eb5afd117980138f5","slug":"electricity-wires-touching-the-school-building-risk-of-accident-chamba-news-c-88-1-ssml1004-151437-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्कूल भवन को छू रही बिजली के तार, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्कूल भवन को छू रही बिजली के तार, हादसे का खतरा
साहो (चंबा)। स्कूल भवन को छू रहे बिजली के तार खतरा बन गए हैं। अध्यापक और ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि कई बार उनसे बिजली के तारों को ऊंचा उठाने या फिर यहां से दूसरी जगह बदलने की गुहार लगाई। बावजूद इसके अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। समय रहते यदि इन तारों को यहां से हटाया न गया तो किसी भी प्रकार के हादसे के लिए बोर्ड प्रबंधन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
द्रबला वार्ड की पूर्व वार्ड सदस्य सुरेखा देवी सहित ग्रामीणों चैन लाल, अशाेक कुमार, महिंद्र कुमार, निम्मो देवी, आरती देवी, चांदनी, तुलसी, उखो देवी, राजीव कुमार, योगराज, हरीश कुमार आदि ने बताया कि द्रबला प्राथमिक स्कूल में शिक्षा हासिल करने के लिए कुरैणा पंचायत के गांव बटकर, उरूना, बनगोटू, द्रबला, सुईला और सुहाल से नौनिहाल पैदल सफर तय कर पहुंचते हैं। विद्यालय भवन के ऊपर हवा में लटकते बिजली के तार हादसे को न्योता दे रहे हैं। यदि जल्द इन तारों को दूसरी जगह बदला नहीं जाता है तो वे नौनिहालों को लेकर विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने को विवश हो जाएंगे।
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द बिजली के तारों को स्कूल भवन से दूर हटाने के प्रयास रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।