फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Electricity will remain closed in Dalhousie tomorrow

Chamba News: डलहौजी में कल बंद रहेगी बिजली

Mon, 22 Apr 2024 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 22 Apr 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Electricity will remain closed in Dalhousie tomorrow
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके लिए बिजली बोर्ड ने पहले ही सभी उपभोक्ताओं को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

बोर्ड के अधिशासी अभियंता पंकज राठौर ने बताया कि 33 केवी सब स्टेशन डलहौजी के अंतर्गत 11 केवी सिटी और बकोटा फीडर की एचटी लाइनों की मरम्मत का कार्य बुधवार को किया जाएगा। इस दौरान डलहौजी बस अड्डा, ठंडी सड़क, गांधी चौक, पंचपुला, कुन्ना, सक्रेरा, बकरोटा, आल्हा, लक्कड़मंडी, करेलू और आसपास के इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि बिजली का कट मौसम पर निर्भर रहेगा। यदि मौसम खराब हुआ तो बिजली कट को स्थगित भी किया जा सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से इस कार्य को निपटाने के लिए सहयोग की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed