फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Electricity issues will no longer plague Pangi Valley.

Chamba News: पांगी घाटी में नहीं सताएगी अब बिजली की समस्या

Thu, 16 Jul 2026 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 16 Jul 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Electricity issues will no longer plague Pangi Valley.
20 वर्षों के लिए निजी कंपनी को सौंपा किलाड़ और साच पावर हाउस का संचालन
विज्ञापन

कंपनी ने दोनों परियाेजनाओं में शुरू की जल्द विद्युत उत्पादन आरंभ करने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। घाटी में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड ने किलाड़ और साच पावर हाउस का संचालन 20 वर्षों के लिए निजी कंपनी मैग्नस इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कांगड़ा को सौंप दिया है।
कंपनी ने दोनों परियोजनाओं में बिजली उत्पादन जल्द शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। साच पावर हाउस की क्षमता 450 किलोवाट और किलाड़ पावर हाउस की क्षमता 100 किलोवाट है। कंपनी प्रबंधन की ओर से साच पावर हाउस में नई मशीनरी पहुंचाई जा चुकी है। 10 से 12 दिन में बिजली उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य है। वहीं, किलाड़ पावर हाउस के लिए नई मशीनरी मंगवाई जा रही है जिसे 15 अगस्त तक चालू करने की योजना है। दोनों परियोजनाओं के शुरू होने से पांगी उपमंडल में लंबे समय से बनी बिजली समस्या से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कंपनी ने पावर हाउसों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं हटाने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों की तैनाती आवश्यकता के अनुसार ऊपरी और निचले क्षेत्रों में की जाएगी तथा कार्यों का आवंटन रोटेशन प्रणाली के आधार पर होगा। उधर, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार चंदेल ने बताया कि दोनों पावर हाउस 20 वर्षों के लिए निजी कंपनी को सौंपे गए हैं। परियोजनाओं के चालू होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पहले से अधिक बेहतर और विश्वसनीय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed