फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Electrical equipment made of low voltage showpiece in Samleu

Chamba News: समलेेऊ में कम वोल्टेज से शोपीस बने विद्युत उपकरण

Tue, 16 Jul 2024 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 16 Jul 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
Electrical equipment made of low voltage showpiece in Samleu
बनीखेत (चंबा)। समलेऊ परिक्षेत्र में लंबे समय से कम वोल्टेज की दिक्कत चल रही है। जरा सा तूफान या हल्की सी बारिश होने पर बिजली गुल हो जाती है। इससे ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कम वोल्टेज के होने से सभी बिजली उपकरण शोपीस बन गए हैं। भीषण गर्मी में फ्रिज में रखा सामान खराब हो रहा है। इससे दुकानदारों का काफी नुकसान हो रहा है। हालांकि, लोगों ने कई बार बोर्ड को इस बारे में अवगत करवाया है, मगर समस्या ज्यों की त्यों है। कहा कि जरा सी बारिश या तूफान के चलने पर बिजली गुल हो जाती है। ऐसे में अंधेरे में ही उन्हें रातें काटनी पड़ती है। सर्दी के समय यही परेशानी रहती है। दिनभर बिजली का लोड बढ़ते ही घर में लगे पंखे, कूलर, फ्रिज सहित अन्य बिजली के उपकरणों को बंद करना पड़ता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कम वोल्टेज के चलते बिजली रहने के बाद भी न तो पानी के लिए मोटरें चल पा रही हैं और पंखे भी गर्मी से राहत नहीं दे पा रहे। उन्हें मोबाइल तक चार्ज करने में दिक्कत हो रही। इससे उपभोक्ताओं में बिजली बोर्ड के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

दुकानदारों में बिट्टू, बल राज, शिव कुमार, महेंद्र कुमार, उषा देवी, वैष्णो, राजकुमार, जोगिंदर पटियाल और सुभाष शर्मा ने कहा कि यह समय अभी से नहीं, बल्कि लंबे समय से चलती आ रही है। बिजली को सुव्यवस्थित रूप में नहीं दिया जाता है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने बिजली बोर्ड से मांग उठाई है कि जल्द समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता इंद्रजीत सिंह से का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। इसका समाधान करने के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed