फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Electrical equipment burnt due to increased voltage in Ghared Panchayat

Chamba News: घरेड़ पंचायत में वोल्टेज बढ़ने से जले बिजली उपकरण

Sun, 07 Dec 2025 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 07 Dec 2025 06:51 AM IST
विज्ञापन
Electrical equipment burnt due to increased voltage in Ghared Panchayat
भरमौर (चंबा)। घरेड़ पंचायत में अचानक बिजली की वोल्टेज बढ़ने से लोगों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। घरेड़ पंचायत के प्रधान मिलाप चौहान ने बताया कि बीती शुकवार रात बिजली का लोड एकदम बढ़ा जिससे इलेक्ट्रॉनिक चूल्हे, फ्रीज, एलसीडी, टीवी सेट बॉक्स आदि को नुकसान हुआ है। ज्यादा नुकसान वार्ड नंबर एक में हुआ है। प्रधान ने बताया कि वार्ड के अंदर नुकसान का पता लगाया जा रहा है। जैसे ही पूरी रिपोर्ट आएगी, उसके बाद शिकायत अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी से की जाएगी ताकि लोगों को हुए नुकसान की भरपाई की जा सके। उधर, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता किशन सूर्यवंशी ने बताया कि रात को किसी जानवर की वजह से ऐसी दिक्कत आई थी जिसे शनिवार को दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed