फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   electiricity board notice to 200 consumer dalhouise

बिजली बोर्ड ने डलहौजी उपमंडल के 200 उपभोक्ताओं को जारी किए नोटिस

Thu, 05 Mar 2020 06:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
electiricity board notice to 200  consumer dalhouise
डलहौजी (चंबा)। विद्युत उपमंडल डलहौजी के तहत आने वाले 200 उपभोक्ताओं ने बोर्ड ने 18 लाख रुपये पर कुंडली मार रखी है। उपभोक्ताओं को लंबित बिल अदा करने को लेकर बोर्ड कई बार सूचित कर चुका है। लेकिन उपभोक्ताओं ने बोर्ड की चेतावनी को हर बार अनदेखा कर दिया। इसके चलते बोर्ड ने अब डिफॉल्टर उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

नोटिस मिलने के 15 दिनों के भीतर उपभोक्ताओं को अपना लंबित बिल जमा करवाना होगा। अन्यथा उनके बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे। बिजली कनेक्शन कटने के बाद उपभोक्ताओं को दोबारा कनेक्शन लेने के लिए ढाई सौ रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। साथ ही लंबित बिल की भी अदायगी करनी होगी।
विज्ञापन

विद्युत उपमंडल डलहौजी में करीब 200 उपभोक्ता ऐसे हैं जोकि बिजली बिल जमा नहीं करवा रहे हैं। बोर्ड को उपभोक्ताओं से 18 लाख का बिल बकाया है। अब बोर्ड ने उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने का आखिरी मौका दिया है। इसके बाद भी जो उपभोक्ता बिल जमा नहीं करवाएंगे। उनके बिजली कनेक्शन स्थायी तौर पर काटे जाएंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे लंबित बिल जल्द जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड के सहायक अभियंता परवेश कुमार ने बताया कि 200 डिफॉल्टर उपभोक्ताओं को बोर्ड की ओर से नोटिस भेजे गए हैं। नोटिस के बाद भी अगर उपभोक्ता लंबित बिल जमा नहीं करवाते हैं, तो उनके बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed