फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Elderly pensioners will be able to make life certificate sitting at home

Chamba News: घर बैठे जीवन प्रमाणपत्र बना सकेंगे बुजुर्ग पेंशनर

Wed, 30 Oct 2024 09:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 30 Oct 2024 09:27 PM IST
विज्ञापन
Elderly pensioners will be able to make life certificate sitting at home
चंबा। डाक विभाग एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने पेंशन एवं पेंशनभाेगी कल्याण विभाग के साथ जीवन प्रमाण बनाने के लिए नई पहल की है।
विज्ञापन

एक से 30 नवंबर तक 800 शहरों और कस्बों में होने वाले राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 3.0 में कोई भी पेंशन धारक नजदीकी डाक घर में मात्र 70 रुपये शुल्क देकर डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकता है।

इसका उद्देश्य चेहरा प्रमाणीकरण और उंगलियों के निशान प्रमाणिकरण तकनीक की डिजिटल प्रक्रिया को बढ़ावा देते हुए दूरदराज क्षेत्रों के पेंशनभोगियों के साथ वरिष्ठ पेंशनभोगियों को घर पर ही यह सुविधा देना है। डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 3.0 का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पेंशनभोगी, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले, आसानी से अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकें। चंबा के अधीक्षक राजीव गुरुंग ने बताया कि जिले के दुर्गम क्षेत्रों में पेंशन धारकों को जीवन प्रमाण बनवाने के लिए जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं है। बुजुर्ग पेंशन धारक नजदीकी डाक घर या घर द्वार पर भी सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। पेंशनभोगी को केवल नजदीकी डाकघर या डाकिया, ग्रामीण डाक सेवक से संपर्क करना होगा। डाक सेवक की ओर से डीएलसी बनाने के लिए 70 रुपये तक शुल्क लिया जाएगा। कहा कि पेंशनभोगी को मोबाइल पर पुष्टिकरण एसएमएस प्राप्त होगा और प्रमाणपत्र को https://jeevanpramaan.gov.in/ppouser/login पर ऑनलाइन देख सकते हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed